लगभग 9 वर्षों से ईद के मौके पर गरीबों की मदद करती आ रही है सिद्धार्थ नगर जिले की शुब्बानुल मुस्लमीन सोसायटी | New India Times

अबरार अहमद खान, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

लगभग 9 वर्षों से ईद के मौके पर गरीबों की मदद करती आ रही है सिद्धार्थ नगर जिले की शुब्बानुल मुस्लमीन सोसायटी | New India Times

शुब्बानुल मुस्लमीन सोसायटी यूपी के जिला सिद्धार्थ नगर में रमजान ईद को ध्यान में रखते हुए गरीबों में कपडे व खाद्य सामग्री के वितरण की कर रही तैयारी है। यह संस्था लगभग 9 वर्षों से गरीबों व मोहताजों की मदद करती आ रही है।

उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर के ग्राम बुड्ढ़ी खास के नवजवानों ने लगभग 9 वर्ष पूर्व शुब्बानुल मुस्लमीन सोसायटी का गठन किया था, जो बराबर गरीबों की मदद के लिये कार्य करती चली आ रही है। इस बार भी ईद के त्योहार को देखते हुये गरीबों की मदद के लिये एक अच्छी पहल करने की कोशिश कर रही है। सोसायटी के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद अरशद नूरी ने NIT सांवाददाता से बात करते हुये बताया कि हमारे समाज में बहुत सारे लोग ग़रीब व लाचार हैं। इसी तरह से विधवा महिलाएं भी हैं जिन का कोई देख भाल करने वाला नहीं हैं। आज हमारी कमेटी ने इस ईद के त्योहार को देखते हुये एक जोड़ा कपड़ा, 2 किलो सेवैंया, 1 किलो शकर, गरी, छुहारा, 1 किलो मीठा तेल, 1 किलो दाल, चाय पत्ती, साबुन, ब्रश, मंजन, शैम्पू समेत लगभग 1500 रुपये का पैकेज देने का फैसला किया है।
NIT सांवाददाता ने जब उनसे यह पूछा कि आखिर यह सब करने से आप को क्या फायदा मिलता है तो उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरतों को पूरा करने में दिली सुकून हासिल होता है। उनकी मदद करने में जो खुशी मिलती है उसको बयान नहीं किया जा सकता। अल्लाह की राह में जितना खर्च करेंगे उससे कई गुना अल्लाह आपको देगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article