प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 अप्रैल को बहराइच में करेंगे जनसभा को सम्बोधित, कार्यक्रम स्थल पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 अप्रैल को बहराइच में करेंगे जनसभा को सम्बोधित, कार्यक्रम स्थल पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन | New India Times

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 अप्रैल मंगलवार को बहराइच नानपारा मार्ग के चौपाल सागर के पास दिन के लगभग 12:30 बजे बहराइच संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मन्त्री व विधायक बलहा अक्षयबर लाल गोंड के समर्थन में आयोजित जन सभा को सम्बोधित करेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल ने पूरे विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया। पण्डित द्वरिका महाराज व पण्डित अरुण कुमार ने पूजा सम्पन्न कराई।

भूमि पूजन के अवसर पर विधायक सुरेश्वर सिंह, भाजपा नेता संचित सिंह, निशंक त्रिपाठी, राहुल राय, शिवम जायसवाल, सजंय जायसवाल, जय प्रकाश शर्मा, चिल्लू सिंह, हरीश चन्द्र गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, राम किशोर गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article