मोहनलाल गंज से गोसाईं गंज को जाने वाली मुख्य सड़क हुई अचानक बन्द | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

मोहनलाल गंज से गोसाईं गंज को जाने वाली मुख्य सड़क हुई अचानक बन्द | New India Times

मोहनलाल गंज से गोसाईं गंज को जाने वाली मुख्य सड़क अचानक बन्द कर दी गयी है जिसकी सूचना राहगीरों को पहले से न होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और कई किलोमीटर की अधिक दूरी तय करके अतरौली बाई पास से होकर जाना पड़ा।

शुक्रवार को रायबरेली और सुल्तानपुर मार्ग को जोड़ने वाले मोहनलाल गज से गोसाईं गंज मार्ग को रस्सी बाँध कर बन्द कर दिया गया और जानकारी मिली कि रेल लाइन का कार्य प्रगति पर होने के कारण मार्ग को बन्द किया गया है। मुख्य मार्ग बन्द होने से वाहनों को अतरौली बाईपास से होकर लगभग 3 से 4 किमी की अधिक दूरी तय करके निकलना पड़ा, वहीँ मार्ग बन्द होने से ब्लाक के सामने भारी वाहनों की कतार लगभग 1 किलोमीटर तक लगी रही।

क्षेत्र के मुकेश द्विवेदी, शिवा मिश्र, मोइन खान सहित राहगीरों ने बताया की मार्ग बन्द होने की सूचना यदि पहले से हो जाती तो इतनी समस्या नहीं होती। उधर दुकानदारों ने मौक़ा पाते ही बन्द हुए मार्ग के बीच में अपने फल के ठेले सजा दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article