पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

सयुक्त अतिथि शिक्षक संघ के बेनर तले मनावर तहसील के अतिथि शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया। सैकड़ों की संख्या में मनावर और उमरबन के अतिथि शिक्षक प्रातः 9:30 बजे उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण में एकत्रित हुए जहाँ नायब तहसीलदार श्री अनुराग जी जैन एवं विकासखंड शिक्षाधिकारी श्री भरत जी जाचपुरे ने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन रैली सिंघाना रोड, गाँधी चौराहा, सदर बाजार, क्रांति चौपाटी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदौर रोड़ होते हुए थाना प्रांगण में पहुंची जहाँ ब्लॉक अध्यक्ष श्री दीपकराव चव्हाण ने आभार व्यक्त कर वाहन रैली का समापन किया। इस अवसर पर जन शिक्षक श्री प्रकाश जी वर्मा, अनिल शर्मा, सोएब शेख, स्वच्छता एमम्बेसेटर श्री विश्वदीप मिश्र, कपिल शर्मा आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
