आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

जैसे-जैसे मतदान के दिन करीब आ रहे हैं वैसे वैसे सभी पार्टियों के प्रत्याशी जनसंपर्क व जनसभाओं के द्वारा लोगों से वोटों की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में मशहूर शायर व कांग्रेस के लोकसभा- 6 के प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी ने महानगर के मोहल्ला पीरगेब में जनसभा का आयोजन कर जनसभा को संबोधित करते हुए इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने शायराना अंदाज में जनता से वोटों की अपील की।
इस दौरान इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रधानमंत्री पर भी जमकर निशाना साधा साथ ही इमरान प्रतापगढ़ी ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि सभी लोग यह ध्यान कर लें कि गठबंधन को वोट देना मोदी को जिताना है क्योंकि मुलायम सिंह तो संसद में खड़े होकर कहते हैं कि मोदी जी को ही दोबारा प्रधानमंत्री बनना चाहिए।
जनसभा में पूर्व मेयर प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरेशी, जिला अध्यक्ष डॉक्टर ए पी सिंह, महानगर अध्यक्ष अनुभव मल्होत्रा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता असद मोलाई, पार्षद नदीम अंसारी व आजम अंसारी सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
