इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

कौमी एकता के प्रतीक महान सूफी संत हजरत सैयद वारिस अली शाह देवा शरीफ का 15 वां सालाना जश्ने वारिस पाक स्थानीय नूरी नगर में बुधवार रात में मनाया गया।

इस अवसर पर अतिथि मौलाना और शायरों के अलावा कव्वाल कमर वारसी ने शिरकत की प्रोग्राम में मुशायरा हुआ जिसमें उस्ताद शायर हाजी नैयर दमोही, शकील अमजद, ताबिश नैयर, हाफिज शहंशाह रजा के अलावा मौलाना हसनैन वारसी, हज़रत मरदान शाह, सिलसिला बशीरी से गद्दीनशीन हज़रत फ़ैजनुल हक़ साहब ने शिरकत की। पहला दौर मुशायरा और तकरीर प्रोग्राम का रहा, तो वही देर रात तक क़व्वालियों का दौर चला, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय अकीदतमंदों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में कमेटी द्वारा सभी को लंगर बाँटा गया।
