ये लड़ाई दो विचारधाराओं की लड़ाई है, एक तरफ गोडसे की पूजा करने वाले लोग हैं, दूसरी तरफ गांधी के विचारों पर चलने वाले लोग: इमरान प्रतापगढ़ी | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

ये लड़ाई दो विचारधाराओं की लड़ाई है, एक तरफ गोडसे की पूजा करने वाले लोग हैं, दूसरी तरफ गांधी के विचारों पर चलने वाले लोग: इमरान प्रतापगढ़ी | New India Times

मुरादाबाद से कांग्रेसी लोकसभा प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी ने अपनी जनसभाओं में भाजपा पर निशाना साधते हुये कहा कि ये संविधान को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई दो विचारधाराओं की लड़ाई है – एक तरफ गोडसे की पूजा करने वाले लोग हैं, दूसरी तरफ गांधी के विचारों पर चलने वाले लोग है, अब आपको तय करना है कि आप किस के साथ खड़े होते हैं।
आगे उन्होंने कहा कि आज हमारे देश की संस्थाओं पर चौतरफा हमले हो रहे है। छात्रों और युवाओं को तरजीह नहीं दी जा रही और किसान बदहाल है। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी का हवाला देते हुये कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम किसानों और देश के युवाओं के पक्ष में काम करेंगे साथ ही उन्होंने कोंग्रेस के वादे का भी जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस की सरकार हर साल किसानों के लिये बजट लेकर आएगी और उनके हितों का ध्यान रखेगी।

अपनी जनसभाओं में उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र पर निशाना साधा और कहा कि ये घोषणा पत्र झूठ और जुमलों का पुलिंदा है। उन्होंने बेरोजगारी पर युवाओं को संबोधित करते हुये कहा कि पिछले 5 सालों में ये सरकार 2 करोड़ रोजगार देने के वादे पर विफल रही है।
इमरान प्रतापगढ़ी ने 15 लाख के जुमले की तरह ही इस नये घोषणापत्र को जुमलों का एक और पुलिंदा कहा।

लोगों से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस को वोट और समर्थन देने की अपील की।

इमरान प्रतापगढ़ी ने सिरसमा दोराहा, कोरवाकु, अटरया, विलाकुदान /वेरखाडा, मानपुर चौकी, निवास ख़ास, कल्या नागड़ा, खावड़िया खार, भगतपुर, टा मदन, चतर पुर नायक, वीरपुर, मैवला, अलीगंज, पुदिया नांगला, सेशनपुर बहेड़ी – फत्तेपुर, देवीपुरा, गणेश पुर देवी आदि स्थानों पर जनसभाएं कीं।

इमरान प्रतापगढ़ी के साथ कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी भी इस जनसम्पर्क में शामिल हुये। इस रोड शो में कोंग्रेस के पदाधिकारी भी शामिल हुये जिनमें डॉ. ए पी सिंह, असद मोलाई, अनुभव मेहरोत्रा, रिज़वान कुरैशी, खाकान मिर्ज़ा, खलिश सलमान, अहमद खान, आजम अंसारी, विनोद गुम्बर, राजेश पाल, मोहम्मद अब्बास, नदीम अंसारी आदि शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.