रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व माननीय मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार झाबुआ ज़िले की तीनों विधान सभा में कांग्रेस आई टी सेल एवं सोशल मीडिया सेल के विधानसभा कार्यवाहक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई जिसमें हर्ष जैन को झाबुआ, अरुण ओहारी को थांदला एवं विक्रम सिंह चावड़ा को पेटलावद विधानसभा कार्यवाहक अध्यक्ष के पदो से नवाजा गया इनकी नियुक्ति पर परिजनों इष्ट मित्रों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है व लगातार बधाईयां देने वालों का सिलसिला जारी है।
