अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

मंगलवार को लोकसभा चुनाव के प्रमुख प्रत्याशियों द्वारा नामांकन भरे गए। चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन जमा करने पहुंचे प्रत्याशियों के साथ ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंचे। लोकसभा रिटर्निंग आफीसर कार्यालय तक रैलियां निकाली गईं। जिसमें बीजीपी के डॉक्टर सुभाष भामरे ने जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन, पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल, शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, पालक मंत्री दादा भूसे की प्रमुख उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल कराया है।

धुलिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और वर्तमान में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष भामरे नेमंगलवार नामांकन रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भामरे के समर्थन में तीन प्रदेश के मंत्री और निर्वाचन क्षेत्र की हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान मोदी का हमशक्ल ने मतदाताओं को अभिवादन किया पूरा शहर बीजीपी और मोदी सरकार एक बार फिर से के नारों से गूंज उठा बीजीपी प्रत्याशी डॉक्टर भामरे की नामांकन रैली रोड शो करते हुए निर्वाचन कार्यालय पहुंची। रोड शो के दौरान जहां-जहां से डॉक्टर भामरे का काफिला गुजर रहा था वहां-वहां उपस्थितजन, दुकानदारों और आम लोगों ने दोनों हाथ उठाकर, हाथ हिलाकर उनका अभिवादन व समर्थन किया।

जिलाधिकारी कार्यालय के समीप हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओ उपस्थित होकर भामरे का उत्साह बढ़ाया। नामांकन रैली को संबोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे ने कहां है की कांग्रेस की गलत
नीतियों व कुशासन से जनतातंग आ चुकी है
भाजपा एक विचारधारा की पार्टी है. दीनदयाल जी के अंत्योदय के सिद्धांत पर आगे बढ़ने वाली पार्टी है. आज देश के सामने सवाल है कि देश को सुरक्षा कौन दे सकता है. देश को सुरक्षा सिर्फ नरेन्द्र मोदी जी और एनडीए की सरकार दे सकती है.इस तरह का वक्तव्य रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे ने ने रैली को संबोधित करते हुए कहा हैं।
