बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती | New India Times

सीतापुर जिला के थाना मानपुर अंतर्गत उलरा के प्रधान इसरार अली के पुत्र सद्दाम उम्र 26 वर्ष करीब 6 बजे बिसवां से मोटरसाइकिल से अपने गांव उलरा जा रहा था कि अचानक हैबतपुर नसीरपुर मोड़ पे पीछे से आये बाइक सवार हमलावरों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। डायल 100 ने घायल युवक को सीएचसी बिसवां पहुंचाया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार घायल युवक की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक को पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी गयी है। मौके पर पहुँची मानपुर पुलिस ने घायल युवक का बयान नोट कर लिया है। परिवार की तरफ से दो लोग नामजद ओम प्रकाश पुत्र मुन्नू लाल और अवधेश पुत्र मुन्नू लाल व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी गयी है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.