चुनाव भाजपा-कांग्रेस का नहीं बल्कि मोदी और राहुल के बीच: शेजवलकर | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

चुनाव भाजपा-कांग्रेस का नहीं बल्कि मोदी और राहुल के बीच: शेजवलकर | New India Timesग्वालियर लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित होने के बाद विवेक शेजवलकर ने कहा कि ग्वालियर से भाजपा की जीत निश्चित है। उम्मीदवार घोषित होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने उम्मीदवार बनाये जाने के लिए पार्टी को धन्यवाद दिया साथ ही भरोसा जताया कि ये सीट हमेशा की तरह इस बार भी भाजपा ही जीतेगी। मीडिया से बात करते हुए विवेक शेजवलकर नरेन्द्र सिंह तोमर को मुरैना भेजे जाने को पार्टी की एक रणनीति मानते हैं। उन्होंने श्री तोमर के खिलाफ कार्यकर्ताओं की नाराजगी को नकारते हुए कहा कि उनके द्वारा किये गए कार्यों का लाभ भाजपा को यहाँ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में जब प्रत्याशी घोषित हो जाता है तो सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाते हैं।

ग्वालियर से यदि ज्योतिरादित्य सिंधिया आ जायें तो कितनी चुनौती होगी? इस सवाल के जवाब में श्री शेजवलकर ने कहा कि ये चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं है बल्कि मोदी और राहुल के बीच है। जिस तरह से मोदी जी ने पिछले पांच सालों में काम किया है और राहुल ने झूठ बोला है उससे जनता समझ चुकी है कि देश को ऊँचाइयों तक कौन ले जा सकता है ।

श्री शेजवलकर दो बार ग्वालियर के महापौर रहे हैं। 2004-05 में वे 41000 वोटों से जीते थे और प्रदेश में सर्वाधिक मतों से जीतने वाले महापौर बने थे। वहीँ 2014-15 में 90000 से ज्यादा मतों से जीतकर दूसरी बार महापौर बने।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article