जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष राजा भैया ने पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल के समर्थन में किया कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित | New India Times

दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष राजा भैया ने पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल के समर्थन में किया कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित | New India Times

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष राजा भैया ने पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष राजा भैया ने पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल के समर्थन में किया कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित | New India Times

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रतापसिंह उर्फ राजा भैया ने आज विकास खण्ड मान्धाता के हरखपुर ग्राम सभा के इण्टर कालेज में 39-लोकसभा के जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी के समर्थन में हजारों की संख्या में आये हुए कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य 39-लोकसभा प्रतापगढ़, 50-लोकसभा कौशांबी ही नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश में अभी कई लोकसभा उम्मीदवार उतारने पर विचार किया गया है। यहां पर सैकड़ों की संख्या में प्रधान, बीडीसी, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य व भारी संख्या में आम जनता की उपस्थिति उत्साहवर्धक रही।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष राजा भैया ने पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल के समर्थन में किया कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित | New India Times

मीडिया से चर्चा के दौरान राजा भैया ने बताये कि अभी हमारा लक्ष्य लोकसभा के बाद 2022 की विधानसभा चुनाव है जिसकी तैयारियों पर भी जोर दिया जा रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी उतारे जाएंगे, कौशांबी, प्रतापगढ़ के अलावा कुछ जगहों पर अभी और प्रत्याशी लड़ाए जाएंगे।

इस मौके पर इनके साथ पूर्व विधायक हाजी अब्दुल सलाम मुन्ना, हरिवंश सिंह, शिक्षक नेता विनोद सिंह, मो. खलील, मो शकील, मुज्ममिल, प्रमोद मिश्रा, लालजी प्रमुख, अजय प्रताप सिंह, गुड्डन, शमशाद, उमेश सिंह, तेज प्रताप सिंह जिलापञ्चायत सदस्य नरेंद्र सिंह मुन्ना सिंह सहित हजारों लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक में अपना आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.