मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज़िला निर्वाचन कार्यालय बुरहानपुर के निर्देशानुसार सैफ़ी गोल्डन जुब्लु क़ादरिया कालेज के अध्यनरत छात्र छात्राओं को आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के संदर्भ में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से ईवीएम मशीन और वीवीपैट मशीन के व्यवहारिक ज्ञान की जानकारी प्रदर्शन के माध्यम से प्रदान की गई। प्रदर्शन के माध्यम से बताया गया कि आपने जिस उम्मीदवार को मत दिया है उसके सत्यापन हेतु वीवीपैट मशीन से पर्ची प्रदर्शित होगी। इस अवसर पर कालेज के संचालक प्रोफ़ेसर मुमताज़ सलीम ने लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की साथ ही अपने घर परिवार, ईष्ट मित्रों को भी मत देने के लिए प्रेरित करने की अपील की। कालेज के प्राचार्य प्रोफ़ेसर ईफ़्तेखार एहमद सिद्दीक़ी ने कालेज के छात्र छात्राओं को निष्पक्ष होकर मत करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती शफ़क़ ख़ान ने ईवीएम और वीवीपैट मशीन की कार्य प्रणाली को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफ़ेसर रेहान ए क़्यू शेख ने किया। उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ उस्मान अंसारी ने आभार व्यक्त किया। मशीन के प्रदर्शन के दौरान छात्र छात्राओं के अलावा प्रोफ़ेसर लोकेश पूनीवाला, प्रोफ़ेसर ज़ाहिद जाफ़री, प्रोफ़ेसर शाकिरा अंसारी, प्रोफ़ेसर चंद्र कांत महाजन, प्रोफ़ेसर वंदना पारकर के अलावा शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक अमला मौजूद था।
