मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज़िले के कलचुरी कलाल समाज को संगठित करने के जो प्रयास समाज अध्यक्ष आनंद प्रकाश चौकसे द्वारा किए जा रहे हैं उसी का परिणाम है कि समाज की महिलाएं भी समाज उत्थान में सक्रिय हैं। इसी के तहत कलचुरी कलाल समाज की महिलाओं का होली मिलन का पंचमी समारोह 27 मार्च 2019 बुधवार को वास्तु शिल्प गैस्ट हाउस में उमंग और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समाज की सभी महिलाओं ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाया व होली पंचमी की शुभकामनाएं दीं व सभी को गुजिया व पुरन पौली खिलाई गई। समारोह में समाज सेविका एवं अध्यक्ष रीतु भमोरे, उपाध्यक्ष रीता चौकसे, सचिव सुधा चौकसे, रागिनी जायसवाल, मृदुला भमोरे, अंशु, उमा, चचंल, उर्मिला, विनीता, मंजु चौकसे सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।
