अवैध रेत परिवहन करने पर खनिज निरीक्षक डामोर ने की कार्रवाई | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अवैध रेत परिवहन करने पर खनिज निरीक्षक डामोर ने की कार्रवाई | New India Times

अलीराजपुर जिले के आम्बुआ में कलेक्टर शमीउद्दीन एवं खनिज अधिकारी अशोक सिंघारे के निर्देश पर जिले में चल रही शक्ति के तहत बिना रायल्टी व ओवर लोडिंग रेत परिवहन पर कार्यवाही करते हुए खनिज के अवैध परिवहन पर रविवार की रात मे कार्रवाही कि गई। रात्रि तीन बजे बिना रायल्टी पास के अवैध खनिज परिवहन करते पाये गये सभी रेत भरे डम्परों को चौकी कानाकाकड की अभिरक्षा में खडा करवाया गया है। डम्पर क्रमांक RJ 03 GA 5641 के चालक श्री जुवानसिंह पिता मंगा परमार निवासी टिकडीबोडीया राणापुर, RJ 03 GA 5355 के चालक श्री तानु पिता टिहिया वसुनिया निवासी डाबतलाई, राणापुर, RJ 03 GA 5260 के चालक श्री महेश पिता दलपत भाबोर निवासी गांव खापरिया दाहोद गुजरात खनिज संपदा रेत के अवैध परिवहन में संलग्न पाये गये। प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई कि जा रही है। खनिज विभाग टीम में जांच के समय होम गार्ड श्री हिरला डावर एवं श्री पानसिंह गणावा का सराहनीय सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article