ग्राम पंचायत चुनाव: जंगीपुरा पर राष्ट्रवादी ने लहराया परचम | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

ग्राम पंचायत चुनाव: जंगीपुरा पर राष्ट्रवादी ने लहराया परचम | New India Timesजामनेर तहसील क्षेत्र में संपन्न ग्राम पंचायत आम चुनावों के नतीजों में भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस ने बराबरी की जीत हासिल की है। जंगीपुरा ग्राम पंचायत की सात सीटों में राष्ट्रवादी के पैनल ने 5 सीटें जीत कर सरपंच पद की सीट भी जीत ली है। यहां कविता राजपुत सरपंच बनी हैं वहीं सागर पाटील, रेखा राजपुत, सुनील राजपुत, शीला राजपुत, अरुण मोरे, सुनंदा घोडके सदस्य निर्वाचित हुए हैं। नतीजों के बाद नवनिर्वाचित पैनल सदस्यों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता संजय गरुड से मुलाकात की जहां गरुड ने सभी निर्वाचितों का सम्मान करते हुए आगामी कार्यकाल में गांव के समग्र विकास के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। वाकी खुर्द ग्राम पंचायत में भाजपा के सुधाकर सुरवाडे सरपंच के लिए चुने गए हैं। सदस्य के लिए ईश्वर तेली, सीमा सरताले, बापू पाटील, कविता झलवार, आरती तेली चुने गए, अंबादास नरवाडे, पुनम ढाकरे सदस्य निर्वीरोध चुनकर दिए गए हैं। यहां भी नतीजों के बाद सभी निर्वाचितों ने हमेशा की तरह मंत्री गिरीश महाजन के निवास पर दस्तक दी जहां नगराध्यक्ष्या श्रीमती साधना महाजन ने सभी पैनल सदस्यो का सम्मान किया! लोकसभा चुनावो के दौर में स्थानीय निकायों के इन चुनावों के नतीजों की समीक्षा करने पर ग्राम जनादेश कुछ बंटा हुआ सा प्रतित होता लग रहा है। वैसे तो जानकारों के मुताबिक संसदीय चुनावों का इन चुनावों से रत्तीभर संबंध नहीं होता है लेकिन निकायों के इन्हीं चुनावों से इस बात का आंकलन किया जाना अनिवार्य इस लिए हो जाता है क्योंकि ग्रामीण इलाकों में जनता का बनता बिगडता मिजाज बडे चुनावों की दिशा स्पष्ट करने में मुफ़ीद साबीत होता रहा है। बहरहाल भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले जामनेर विधानसभा क्षेत्र की उक्त पंचायतों के लोकतांत्रिक नतीजों से संसदीय चुनावों की रोचकता को अधिक बढा दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article