खीरों थाना क्षेत्र में कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

खीरों थाना क्षेत्र में कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में अवैध कच्ची शराब के मध एवं निष्कर्षण की रोकथाम के अनुपालन क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल दिशा निर्देश में प्रभारी निरीक्षक थाना खीरों अमर नाथ यादव द्वारा एक टीम गठित कर कच्ची शराब बनाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। रामसजीवन पुत्र कल्लू निवासी ग्राम कलुवा खेड़ा थाना खीरों, चन्द्रभूखन पुत्र सूर्जबली निवासी ग्राम सूर्यबक्श खेड़ा मजरे लोदीपुर थाना खीरों, रामसजीवन के घर के बगल वहद ग्राम कलुआ खेड़ा में पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि 06 अदद प्लास्टिक की पिपिया में कुल 240 लीटर कच्ची अवैध शराब 04 अदद पतीला, एक प्लास्टिक की नलकी बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने पहुंची खीरों पुलिस टीम उपनिरीक्षक श्री श्रीबाबू थाना खीरों, उपनिरीक्षक रामशब्द यादव थाना खीरों, कॉस्टेबल राजकुमार सिंह थाना खीरों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में अवैध कच्ची शराब के मध एवं निष्कर्षण की रोकथाम के अनुपालन क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल दिशा निर्देश में प्रभारी निरीक्षक थाना खीरों अमर नाथ यादव द्वारा एक टीम गठित की गयी जिसमें श्रीबाबू, रामशब्द यादव व राजकुमार सिंह थाना खीरों द्वारा तत्परता दिखाते हुए ग्राम कलुआ खेड़ा में एक अवैध कच्ची शराब की फैक्ट्री जहाँ 06 अदद प्लास्टिक की पिपियों में 240 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित अभियुक्त रामसजीवन पुत्र कल्लू निवासी ग्राम कलुवा खेड़ा थाना खीरो, चन्द्रभूखन पुत्र सूर्जबली निवासी ग्राम सूर्यबक्श खेड़ा मजरे लोदीपुर थाना खीरों को गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर लगभग 8.5 कुन्टल लहन नष्ट की गयी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.