प्रदेश के सभी पेट्रोल पम्पों पर नि:शुल्क जन-प्रसाधन सुविधा अनिवार्य: खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्रदेश के सभी पेट्रोल पम्पों पर नि:शुल्क जन-प्रसाधन सुविधा अनिवार्य: खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर | New India Times

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि प्रदेश के सभी पेट्रोल पम्पों पर जन-प्रसाधन के लिए नि:शुल्क पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा।
खाद्य मंत्री श्री तोमर ने कहा है कि राज्य सरकार के संज्ञान में लाया गया था कि प्रदेश में लगभग 800 ऐसे मोटर स्पीड तथा हाई स्पीड डीजल आयल के फुटकर विक्रेताओं (पेट्रोल पम्प) द्वारा जन-साधारण के लिए नि:शुल्क शुद्ध पेयजल और शौचालय (प्रसाधन) सुविधा नहीं है। इस विषय को संज्ञान में लेते हुए राज्य सरकार द्वारा उक्त निर्देश जारी किये गये हैं। आदेश पर अमल के लिए 2 माह की समय-सीमा रखी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.