42वें कलेक्टर के रूप में श्री अनुराग चौधरी ने संभाला पदभार | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

42वें कलेक्टर के रूप में श्री अनुराग चौधरी ने संभाला पदभार | New India Times

ग्वालियर के 42वें कलेक्टर के रूप में श्री अनुराग चौधरी ने पदभार संभाल लिया है। श्री अनुराग चौधरी भारतीय प्रशासनि सेवा के 2010 बैच के ऑफीसर हैं। इससे पूर्व वे सिंगरौली जिले के कलेक्टर रहे हैं। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने 6 मार्च को प्रात: 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचकर पदभार संभाला। उन्होंने पूर्व कलेक्टर श्री भरत यादव से चार्ज लिया। पदभार संभालने के पश्चात उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी के पदभार ग्रहण करने पर सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम वर्मा, एडीएम श्री संदीप केरकेट्टा, अपर कलेक्टर श्री अनूप सिंह सहित अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर नवागत कलेक्टर का स्वागत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.