सर्व ईसाई महासभा का राजनीति में समाज की भागीदारी पर वैचारिक सम्मेलन मेघनगर में हुआ संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सर्व ईसाई महासभा का राजनीति में समाज की भागीदारी पर वैचारिक सम्मेलन मेघनगर में हुआ संपन्न | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर की सेंट अर्नाल्ड स्कूल परिसर में राष्ट्रीय राजनीति में समाज की भागीदारी विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें जेरी पाल राष्ट्रीय अध्यक्ष केमिस्ट रिब्स, कोषाध्यक्ष लुईस मैेरीस, प्रदेश प्रवक्ता कमल जोसेफ, समाजसेवी सौभान ऊकार, महामंत्री प्रदेश कमेटी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य थीयोपील दादा, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी फ्रांसिस कटारा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति ने सभा में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में ईसाई समाज की एकता और राष्ट्रीय राजनीति में समाज की भागिदारी के विषय को लेकर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। सभा में बताया गया कि समाज सेवा के साथ-साथ स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य पर जागृति नेतृत्व को लेकर अभी तक अपनी संस्थाओं से लाखों लोगों ने लाभ लिया और शासन प्रशासन के उच्च पदों पर विराजमान हैं लेकिन राजनीति में सम्मान जनक स्थान आज तक नहीं मिला जिसके लिए यह मंच स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेतृत्व को नई दिशा देगा।

एक दिवसीय चले इस कार्यक्रम में पुरे समाज के लिए मांग की गई की सभी डिनॉमिनेशन के लिए जो कब्रिस्तान है उसका सीमांकन करवाकर वाल बाउंड्री का निर्माण किया जाए। ईसाई समाज पर झूठे मुकदमे दर्ज हो कर उन पर केस चल रहे हैं उन्हें वापस लिया जाए। शासन स्तर से निरस्त करने की मांग की गई एक दिवसीय चले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री कांतिलाल भूरिया, लोकप्रिय विधायक श्री वीरसिंग भूरिया, लोकप्रिय समाजसेवी श्री सुरेश चंद जैन पप्पू भैया, श्री चेन सिंह डामोर, श्री गेंदाल डामोर, श्री राजेश डामोर,आदी ने समाज के सभी कार्य मे सहयोग करने ओर मांगों को शासन-प्रशासन से मिलकर पुरा करने का आश्वासन दिया है और शुभकामनाएं भी दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय वक्ताओं के रूप में कैसी माल, विलियम भाबोर, मा्था डामोर, सुनील भूरिया, बंटी सिंगार, कल सिंह भूरिया, राजेश चौहान, अरुण औहारी, सीरिल भुरिया, रमेश वसुनिया, बहादुर बारिया, आदी का सराहनीय सहयोग रहा कार्यक्रम का सफल संचालन फ्रांसिस कटारा ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article