बहराइच में कार से आतें है सिगरेट चोरी करने वाले चार चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात, पुलिस हैरान | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच में कार से आतें है सिगरेट चोरी करने वाले चार चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात, पुलिस हैरान | New India Times

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक किराने की दुकान पर सुबह पुलिस वालों की भीड़ लग गई यह पुलिस वाले भी हैरान थे के क्या कोई चोर सिर्फ नामी कंपनी की सिगरेट की चोरी करने आता है वह भी कार से। दरअसल यह चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। यह बहराइच में ऐसी पहली चोरी है जिसमें वेलमेन्टेन चार चोर फोर व्हीलर गाड़ी से आते हैं और एक किराना थोक व्यवसायी की शॉप का शटर तोड़ कर अंदर जाते हैं और फिर 2 लाख से भी ज़्यादा की सिगरेट और डेढ़ लाख तक रखे कैश पर हाथ साफ कर बड़ी आसानी से निकल जाते हैं। चोरी की यह घटना बहराइच शहर के बीचों बीच स्थित किराना गली की है जहाँ चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। चोरी की यह पूरी घटना अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई है।

गुरुवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान पहुँचता है तो दुकान का का ताला टूटा देख दुकानदार के होश उड़ जाते हैं। दुकान मालिक ने बताया के मेरी दुकान से सिर्फ महंगी सिगरेट और कैश चोरी हुआ है।
शहर के बीचों बीच चोरी की इस बड़ी वारदात से किराना व्यापारियों में काफी गुस्सा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है और जल्द ही इस चोरी के खुलासे की बात कह रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article