सरकारी डॉक्टर सरकार की व्यवस्थाओं पर लगा रहे हैं बट्टा, मरीज बेहाल | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

सरकारी डॉक्टर सरकार की व्यवस्थाओं पर लगा रहे हैं बट्टा, मरीज बेहाल | New India Times

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में चाहे जितना सुधार के आदेश जारी कर दे लेकिन रायबरेली जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अस्पतालों में मरीजों के समय से पहुंचने के बावजूद अस्पताल से डॉक्टर लगातार नदारद देखे जा रहे हैं लेकिन उच्चधिकारियों के लाख प्रयासों के बाद भी स्वास्थ्य केंद के डॉक्टरों पर कोई असर नहीं दिखाई देता है जिसका सीधा उदाहरण हरचन्दपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिला जहां 10:30 बजे तक मरीज डॉक्टर का इंतजार करते रहे लेकिन अस्पताल में मरीज को देखने वाला कोई नहीं पहुँचा, यही नहीं इससे पूर्व में भी खबरों की सुर्खियों में रहने वाले इस स्वास्थ्य केंद्र पर कोई असर नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है जनपद के ज्यादातर स्वास्थ्य केंद्रों में डॉ के गायब होने की सूचनाएं लगातार मिलती रहती हैं लेकिन उच्चाधिकारियों की कार्यवाही में ढिलाही और मिलीभगत के खेल से बेखौफ डॉक्टर स्वास्थ्य केंद्रों से गायब मिलते हैं। यही नहीं ज्यादातर सरकारी डॉक्टर अपने प्राइवेट क्लीनिकों में मरीजों को देखकर मोटी रकम वसूल कर रहे हैं लेकिन अभी तक उच्चाधिकारियों ने इन डॉक्टरों पर शिकंजा कसना उचित नहीं समझा। जनपद में फर्जी नर्सिंग होमो की भरमार है लेकिन वसूली के चलते इन फर्जी नर्सिंग होमों के ऊपर आज तक शिकंजा नहीं कसा गया। अब सबसे बड़ा सवाल की आखिर स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर सरकार की व्यवस्थाओं पर क्यो बट्टा लगा रहे यह तो पता नही लेकिन इन व्यवस्थाओ को देख कर जनता सरकार को जरूर कोसती नजर आती है इन अव्यवस्थाओ पर उच्चधिकारी सिर्फ कार्यवाही का आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ लेते है। अब ऐसे में स्वास्थ्य केंद्रों से मरीजो को हताश होकर घर लौटना पड़ता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article