बंजारा समाज की तरफ से मुंबई में हुआ विराट बंजारा संमेलन का आयोजन | New India Times

नरेंद्र इंगले, जलगांव/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

बंजारा समाज की तरफ से मुंबई में हुआ विराट बंजारा संमेलन का आयोजन | New India Timesबहुजन प्रतिपालक श्री शिवाजी महाराज तथा संतश्री सेवालालजी महाराज के साझा जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में मुंबई के मोहना आंबीवली में विराट बंजारा संमेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय बंजारा टायगर्स के उपाध्यक्ष श्री मदन जाधव के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में महामानवों की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया जिसके बाद मोहने – आंबीवली कि मुख्य सडकों पर विशाल रैली का आयोजन किया गया।

बंजारा समाज की तरफ से मुंबई में हुआ विराट बंजारा संमेलन का आयोजन | New India Times

इस रैली में बंजारा समाज की महिलाओं तथा पुरुषों ने पारंपारिक वेशभूषा धारण कर अपनी आदीवासी संस्कृति कि धरोहर को संवारते हुए परामर्श किया। जयंती उत्सव में भव्य रक्तदान शिविर का कैम्प लगाया गया। इस मौके पर विधायक नरेंद्र पवार, प्रकाश मुथा, आत्माराम जाधव, कांतीलाल नाईक, सुनंदा कोट, अश्वीनी राठौड़, नंदा मथूरे, माया कटारिया आदि मान्यवर उपस्थित रहे। वहीं जयंती महोत्सव की सफलता के लिए अशोक चव्हाण, अशोक राठौड़, विजय राठौड़, कैलास तंवर, सुरेश पवार, गोकुल राठौड़, सतीश राठौड़, सुनीता राठौड़, विजय पवार, सुदाम राठौड़, शंकर चव्हाण समेत पदाधिकारियों ने योगदान दिया।

By nit

One thought on “बंजारा समाज की तरफ से मुंबई में हुआ विराट बंजारा संमेलन का आयोजन”
  1. मा.संपादक जी,
    आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.
    अशोकराव चौहान.
    अध्यक्ष
    संत सेवालाल महाराज जयंती महोत्सव समिती,मोहने-आंबिवली,ता.कल्याण.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article