पुण्यतिथि दिवस के मौके पर याद किए गए मौलाना अबुल कलाम आजाद | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

पुण्यतिथि दिवस के मौके पर याद किए गए मौलाना अबुल कलाम आजाद | New India Timesशुक्रवार को अल्पसंख्यक समुदाय के उर्दू स्कूल में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। स्कूल प्रशासन और विद्यार्थियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी व भारत रत्न से सम्मानित अबुल कलाम आजाद ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया। वहीं देश के उच्च शिक्षा के विकास के लिए नींव डालने का काम किया। इस मौके पर हाजी लुकमान उर्दू प्राथमिक स्कूल में पुण्यतिथि दिवस के अवसर पर आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद चित्र पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर बच्चों को सं‍बोधित करते हुए संस्थान अध्यक्ष इम्तियाज पठान ने बताया कि कंप्यूटर, विज्ञान व भौतिकवादी युग में तालीम ही सबसे बड़ी दौलत है। बिन तालीम इंसान हैवान के समान है। स्वतंत्रता सेनानी व राष्ट्र के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद ने अपने कार्यकाल में उच्च मापदंड स्थापित किए।

इस अवसर पर मौजूद अभिभावकों से अपने बच्चों को अच्छी तालीम दिलाने की अपील की गई। इस दौरान स्वतंत्र सेनानी प्रथम शिक्षा मंत्री को अभिवादन चेअरमन हाजी खलील शेख, मसूद पठान, आसिफ शेख, माजिद खाटीक, शकील शेख, वहाब खाटीक तथा शिक्षा कर्मियों ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.