कोतवाली ग्वालियर के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कोतवाली ग्वालियर के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस कोतवाली ग्वालियर में दिनांक 27/8/11 को फरियादी राज कुमार उपाध्याय निवासी A/6 चेतक
पुरी लश्कर ने आरोपी पृथ्वी लाल पटवारी घाटी गांव, शैलेंद्र शर्मा उर्फ गोपाल उर्फ बटटो निवासी पाटी, सतीश कुमार जैन निवासी कुन्जविहार, मनीष बंसल निवासी आनन्द नगर, कुंवर सिंह भदोरिया उप पंजीयक भिंड, पूर्व सरपंच जानकी लाल धाकड़ निवासी पाटी, लाखन सिंह रावत निवासी पाटई के विरुध पाटई स्थित कृषि भूमि को फर्जी दस्तावेज तैयार कर आरोपी गणों द्वारा अपने नाम किये जाने का मामला दर्ज किया गया।

फरियादी की रिपोर्ट पर कोतवाली ग्वालियर में अपराध क्रमांक 270/11 धारा 419, 420, 467, 468, 471 IPC के तहत मामला दर्ज होने आरोपी लाखन रावत पुत्र बाबू लाल निवासी ग्राम पाटई प्रकरण पंजीबध होने के पश्चात फरार हो गया। फरार होने से धारा 299 Croc में मान्यनीय न्यायालय में चालान पेश किया जिस पर कोर्ट से स्थाई वारंट भी जारी हुआ। मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली व भितरवार पुलिस टीम ने प्रदीप की ट्रेकटर ट्राली मकेनिक दुकान हर्सी रोड भितरवार से लाखन रावत को गिरफ्तार कर लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article