बाइक सवार बदमाश पेट्रोल पंप प्रबंधक से दिनदहाड़े 6 लाख 30 हजार रुपये लूट कर हुए फरार | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

बाइक सवार बदमाश पेट्रोल पंप प्रबंधक से दिनदहाड़े 6 लाख 30 हजार रुपये लूट कर हुए फरार | New India Times

जामनेर तहसील के पहुर मे आज सोमवार 18 फरवरी को दो बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े दोपहर 3 बजे लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है।

इस लूट के दौरान पेट्रोल पंप प्रबंधक के साथ मौजूद रहे नौजवान ने बताया कि वह औरंगाबाद सड़क से सटे अजींठा पेट्रोल पंप पर काम करता है और हमेशा की तरह वह पेट्रोल पंप के प्रबंधक रामराव शंकर पाटील के साथ पंप पर इकठ्ठा कैश जमा कराने यूनियन बैंक के लिए निकला। विकी ने कहा कि मैं बाइक चला रहा था और पाटील कैश की थैली लेकर मेरे पिछली सीट पर बैठे हुए थे, हम लोग जैसे ही यूनियन बैंक के निकट पहुंचे कि तभी अचानक जामनेर सड़क की ओर से पल्सर बाइक पर मुंह पर नकाब ओढकर आए दो बदमाशों में से एक ने मेरी आँखों में किसी चीज को स्प्रे कर दिया जिससे मेरी आँखों में तेज जलन सी होने लगी और मुझे कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था कि तभी सड़क किनारे खेतों में कार्यरत मजदूरों ने हो हल्ला मचाया, मेरे कुछ समझने से पहले ही बदमाश प्रबंधक से कैश छीन कर फरार हो गए।

प्रबंधक ने बताया कि बदमाशों ने आपसी झटापट में उनके हाथ में सुरक्षित कैश की थैली को उडा दिया जिसमें 6 लाख 30 हजार रुपया नगदी था। वारदात के चश्मदीदों ने बताया कि कुछ सतर्क लोगों ने बदमाशों को रोकने के लिए उनकी ओर पथराव करने का प्रयास भी किया था लेकिन बदमाशों ने बंदुक जैसे दिखने वाले किसी हथियार की नोंक पर इस वारदात को सफ़लतापूर्वक अंजाम दिया। पीड़ितों के मुताबीक लुटेरे जामनेर की ओर भागने में सफ़ल रहे। इस मामले को लेकर पेट्रोल पंप प्रबंधक की तहरीर के आधार पर पहुर कोतवाली में अंजान बदमाशों के खिलाफ़ फ़ौजदारी दायर करने का काम समाचार लिखे जाने तक जारी था। वहीं विकी के कहे मुताबिक पल्सर पर तीन लोग सवार बताए गए हैं जबकि वारदात के कुछ फुटेज भी पुलिस को हासिल हुए हैं जिसमें नकाबपोश अपराधियों की गतिविधियां स्पष्ट रुप से रेखांकित नहीं हो पा रही हैं जिसके कारण उनकी पहचान करने में पुलिस को परेशानी हो रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article