प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन कार्यक्रम, प्रशासन द्वारा प्रत्येक सप्ताह विद्यार्थियों के लिए आयोजित होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन कार्यक्रम, प्रशासन द्वारा प्रत्येक सप्ताह विद्यार्थियों के लिए आयोजित होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम | New India Times

कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है, सफलता के लिए युवा लक्ष्य निर्धारित कर अपनी मंजिल प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करें, लक्ष्य निर्धारित कर किए गए प्रयास कभी विफल नहीं होते, असफलताओं से घबराकर रूकना नहीं चाहिए बल्कि और ताकत से अपनी मंजिल प्राप्ति के लिए प्रयास में जुट जाना चाहिए, यह बातें कलेक्टर श्री भरत यादव ने रविवार को केन्द्रीय पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक और युवतियों को मार्गदर्शन देने हेतु किए गए कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कही। जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे युवक-युवतियों को मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु प्रारंभ किए गए इस कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्री भरत यादव, पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, जिला पंचायत सीईओ श्री शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री महिप तेजस्वी, एसडीएम सुश्री दीपशिखा ने उपस्थित होकर तैयारी कर रहे युवक-युवतियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन कार्यक्रम, प्रशासन द्वारा प्रत्येक सप्ताह विद्यार्थियों के लिए आयोजित होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम | New India Times

कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि ग्वालियर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक-युवतियों के लिए प्रति सप्ताह रविवार को मार्गदर्शन हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इन कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों के अधिकारी और विषय विशेषज्ञ उपस्थित होकर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी प्रशासन द्वारा इस तरह की क्लासें संचालित की जाती थीं। इसी कड़ी में पुन: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन देने हेतु यह कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।कलेक्टर श्री भरत यादव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि कोई भी परीक्षा हो, उसकी तैयारी लक्ष्य निर्धारित कर की जाना चाहिए। परीक्षा की सफलता के लिए कड़ी मेहनत ही एक मात्र रास्ता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे सभी विद्यार्थियों को पढ़ने के साथ-साथ लिखने की आदत भी होना चाहिए। नियमित पढ़ाई के साथ-साथ लेखन का कार्य भी आवश्यक है। कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि भरपूर ज्ञान होने के बाद भी अगर विद्यार्थी के पास लिखने की प्रेक्टिस और आदत नहीं है तो अपनी बात को सही तरीके से प्रदर्शित नहीं किया जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं की तैयारी के लिए किसी एक विषय का ज्ञाता होना पर्याप्त नहीं है। सभी विषयों की जानकारी और सामान्य ज्ञान परीक्षा की सफलता के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारे आस-पास और पूरे विश्व में क्या चल रहा है और क्या घट रहा है, इसकी जानकारी भी हमें होनी चाहिए। इसके लिए विद्यार्थी प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ें और समाचार सुनें, ताकि उन्हें क्या घट रहा है और क्या चल रहा है, इसकी जानकारी बनी रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में एसडीएम सुश्री दीपशिखा ने भी विद्यार्थियों से चर्चा की तथा अपने विचार रखे। इस मौके पर विभिन्न विद्यार्थियों ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में अनेक प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने सकारात्मक जवाब दिया। ग्वालियर जिले में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर अलग-अलग विभागों में शासकीय सेवा कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों का कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर कलेक्टर श्री भरत यादव ने सम्मानित किया।

By nit