मुख्यमंत्री धनगर समाज को आरक्षण देना नहीं चाहते, हमारा संघर्ष तीसरी सूची के लिए: विधायक राठौड़ | New India Times

नरेंद्र इंगले, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

मुख्यमंत्री धनगर समाज को आरक्षण देना नहीं चाहते, हमारा संघर्ष तीसरी सूची के लिए: विधायक राठौड़ | New India Timesमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री धनगर समाज को आरक्षण देना ही नहीं चाहते हैं क्योंकि उन्हें डर है कि अगर धनगरों को आरक्षण दिया तो आदीवासी का वोट उनकी पार्टी को नहीं मिलेगा, ऐसा प्रहार विधायक श्री हरीभाऊ राठौड़ ने फ़डणवीस सरकार पर किया है। वह जामनेर में संतश्री सेवालालजी महाराज के जयंती उत्सव पर आयोजित गोर बंजारा संमेलन के अध्यक्षीय भाषण मे संबोधित कर रहे थे। राठौड़ ने कहा कि राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक ने बंजारों को NT/VJNT का आरक्षण दिया है जिसे इरादतन क्रिमीलेयर के दायरे में लाया गया जबकि क्रिमीलेयर की कोई जरुरत नहीं थी। हमारी मांग बंजारों को संविधान की तीसरी सूची में सम्मिलित कराने की है यानी अनू जनजाती के आरक्षण की है जिसको अब तक की सरकारों ने तवज्जो नहीं दिया। मराठा समाज को दिया गया 16 फ़ीसदी प्रतिनिधीत्व भी संवैधानीक दायरे में टीकना चाहिए। 25 फ़रवरी को मुंबई के आझाद मैदान पर विशाल OBC मोर्चा का आयोजन किया गया है जिसका नेतृत्व मैं कर रहा हूं, आप सभी बंजारा भाई – बहनें अपनी आने वाली पीढ़ियों की भलाई के लिए इस आंदोलन में शिरकत करें, ऐसा आह्वान राठौड़ ने किया। जो कोई राष्ट्रीय दल आने वाले लोकसभा – विधानसभा चुनावों में बंजारा समाज को अवसर देगा हम लोग उस प्रत्याशी को जिताकर लाएंगे यह विश्वास भी राठौड़ ने व्यक्त किया। बंजारा समाज के कल्याणकार्यो के लिए हरीभाऊ ने अपने फंड से 20 लाख रुपये की निधि देने की घोषणा की। संमेलन की उद्घाटक तथा गोरबंजारा साहित्य संमेलन की अध्यक्षा श्रीमती सुनिता पवार ने कहा कि बंजारा समाज सेवालालजी के उपदेशों को भुलाता जा रहा है, हम लोग केवल गोरधर्म के अनुसार ही अपना आचरण रखें ना की हिंदू अनूयाई बनें।

संमेलन स्थली पर संतश्री सेवालालजी कि प्रतिमा का पुजन किया गया। जिसके बाद पुलवामा में शहीद जवानों को भजन गाकर भावभनी श्र्द्धांजली अर्पित की गयी। परभनी निवासी श्रीमती साधना राठौड़ ने वर्तमान ब्राह्मनी व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते कहा कि इसी व्यवस्था ने सदियों से हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया है, रोस्टर सिस्टम से आरक्षण खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, OBC की जातिगत गिनती क्यों नहीं कराई जाती है? मंच पर श्रीमती कल्पना राठौड़, संतश्री रामराव बापूजी की शिष्या लतादेवी राठौड़, श्री संजय राठौड़, श्री जयप्रकाश चव्हाण, श्रीमती मंदा माथूरे, श्री कांतिलाल पवार, श्री आत्माराम जाधव, श्री मोरसिंग नाईक, श्री रायसिंग महाराज, श्री शामचैतन्य बापू, श्री नामदेव चव्हाण, श्री मदन जाधव, श्री अशोक पवार, श्री सुभाष जाधव, श्री दौलत पवार, श्री लखुसिंग नाईक, श्री अर्जुन जाधव, श्री विजय तंवर समेत जयंती उत्सव समिती के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सुत्रसंचालन श्री गणेश पवार, प्रस्ताविक लालचंद चव्हाण, मुलचंद नाईक ने किया। आभार प्रदर्शन सचिन चव्हाण, राजेश नाईक ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article