सतना जिले में पिस्टल की नोंक पर दिनदहाड़े दो मासूम बच्चों का अपहरण | New India Times

संदीप तिवारी, सतना (मप्र), NIT:

सतना जिले में पिस्टल की नोंक पर दिनदहाड़े दो मासूम बच्चों का अपहरण | New India Times

सतना जिले के नयागांव थाना इलाके से सदगुरू हायर सेकंडरी पब्लिक (SPS) स्कूल के दो छात्रों का पिस्टल की नोंक पर बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार चित्रकूट निवासी बृजेश रावत के बेटे दोनों छात्रों को सद्गुरु ट्रस्ट के अंदर से पिस्टल की नोंक पर बदमाश उठा ले गए। दिनदहाड़े बड़ी वारदात को बदमाश नयागांव थाना क्षेत्र के जानकीकुंड सद्गुरु ट्रस्ट के अंदर से बस से उतारकर पिस्टल की नोंक पर इस घटना को अंजाम दिया।

सतना जिले में पिस्टल की नोंक पर दिनदहाड़े दो मासूम बच्चों का अपहरण | New India Times

सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के सद्गुरु पब्लिक स्कूल से 6 वर्षीय सिवास और देवांश दो सगे जुड़वा भाइयों के अपहरण की वारदात को दो बदमाशों ने दिनदहाड़े अंजाम दिया है। बदमाशों ने स्कूल की बस रुकवा कर दोनों भाइयों को घसीटते हुए बस से उतार ले गये। नयागांव थाना क्षेत्र के सद्गुरु ट्रस्ट के अंदर सद्गुरु पब्लिक स्कूल में दोपहर 12:40 से 1 बजे के बीच इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना से जहाँ पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article