11 वीं की छात्राओं ने 12 वीं की छात्राओं को दी विदाई | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

11 वीं की छात्राओं ने 12 वीं की छात्राओं को दी विदाई | New India Times

झाबुआ जिले के राणापुर नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं ने विदाई समारोह का आयोजन किया। जिसमें कक्षा 11 वीं ने कक्षा 12 वीं के छात्राओं को विदाई पार्टी दी। इस मौके पर 12 वीं कक्षा के छात्राएं फैशनेबल पोशाकों में व श्रंगार कर स्कूल पहुंचे। कक्षा 11 वीं की छात्राओं ने 12वीं के छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उपहार देकर सम्मानित किया। संस्था प्रधान खुजेमा अली व प्रधान पाठक राजेश गौड़ ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात प्राचार्य खुजेमा अली, राजेश गौड़, डीएस बघेल, अंनत टेलर, शैलेष डोशी, प्रभा चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन दिए। सभी ने परीक्षा में सफलता प्राप्ति की टिप्स देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। छात्राओं ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों से मिले ज्ञान व संस्कार के लिए आभार माना। छात्राओं ने वादा किया कि वे शिक्षकों द्वारा बताई गई राह पर चलते हुए संस्था व नगर का मान बढ़ाएगी। छात्राओं ने शिक्षकों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। 12 वी की छात्राओं ने स्कूल को एक माइक सेट भेंट किया। यह माइक सेट संस्था की साहित्यिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहद उपयोगी रहेगा। परम्परा अनुसार 12 वीं की छात्राओं ने 11वीं की छात्राओं को ज्ञान की ज्योति सौंपी। आभार छात्रा शिवानी नायक ने माना। बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

By nit