एजुकेट गर्ल्स संस्था क्लस्टर बखतपुरा ने मनाया 11 वां स्थापना दिवस | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

एजुकेट गर्ल्स संस्था क्लस्टर बखतपुरा ने मनाया 11 वां स्थापना दिवस | New India Times

झाबुआ जिले की ग्राम पंचायत बखतपुरा क्लस्टर ने एजुकेट गर्ल्स संस्था का 11 वां स्थापना दिवस धुम धाम से मनाया। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष कुमट, गोपाल विश्वकर्मा व पेटलावद ब्लाक अधिकारी श्री संदेश कटारा उपस्थित थे। फील्ड कार्डिनेटर चंद्रशेखर राठौर ने बताया कि हमारी इस संस्था में निस्वार्थ भाव से निरन्तर सेवा प्रदान कर रहे भाई बहनों को प्रितिषिक भेट कर सम्मानित करने के लिए आयोजन किया गया जिसमें उप पंचायत व 11 गांव की टीम बालिकाओ का संस्था की ओर से प्रतिनिधि प्रदेशाध्यक्ष मनीष कुमट, गोपाल विश्वकर्मा, सन्देश कटारा द्वारा उपहार सवरूप 1 पावर बैंक, डायरी, पेन व अनुभव प्रमाण पत्र भेट कर किया गया साथ ही 2016 से टीम बालिका में उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु मांगीलाल वसुनिया भेरूपाड़ा को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही चंद्रशेखर ने बताया कि यह उन बालिकाओं के सम्मान है कि गांव स्तर पर शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य करती है। इस अवसर पर राधू गुडिया, आरती पारगी, बहादुर वसुनिया, सुखली राणा, गोविंद गुडिया, सुनील मेड़ा, अनिल भूरिया आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.