लोकसभा चुनाव: झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से कौन होगा कांग्रेस का प्रत्याशी? | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ झांसी (यूपी), NIT:

लोकसभा चुनाव: झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से कौन होगा कांग्रेस का प्रत्याशी? | New India Times

आगामी लोकसभा चुनाव-2019 के लिए कांग्रेस की तरफ से झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से कौन प्रत्याशी होगा इसको लेकर हमारे संवाददाता ने जनता का रूख जाना। एक सर्वे के अनुसार प्रदीप जैन “आदित्य”, बृजेन्द्र व्यास और नोमान में से कोई भी सांसद प्रत्याशी हो सकता है।

लोकसभा चुनाव: झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से कौन होगा कांग्रेस का प्रत्याशी? | New India Times

सूत्रों की मानें तो पूर्व मन्त्री, पूर्व विधायक या शिक्षक नेता के नाम पर मुहर लग सकती है। पूर्व ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री प्रदीप जैन “आदित्य” के अनुभव, पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास के बीते चुनाव में मिले समर्थन व शिक्षक नेता नोमान की कर्मचारी संगठनों में पकड़ को ध्यान में रखते हुए पार्टी फैसला ले सकती है। जहां पार्टी स्तर पर इन नामों पर मन्थन की जानकारी मिल रही है, वहीं जनता के बीच भी ये नाम काफी चर्चित हैं। अब देखना यह है कि कांग्रेस की फाइनल मुहर किस नाम पर लगेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.