इंडीया पोस्ट पेमेन्ट बैंक का हुवा शुभारंभ | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

इंडीया पोस्ट पेमेन्ट बैंक का हुवा शुभारंभ | New India Times

झाबुआ जिले के पेटलावद तहसील के ब्रांच आॅफीस झकनावदा में इंडिया पोस्ट पेमेन्टस बैंक का शुभारम्भ हो गया है। ब्रांच पोस्ट मास्टर सुनिल कुमार शिन्दे द्वारा नगर में समस्त व्यापारियों को पोस्ट पेमेन्ट बैंक की व्यापारियों के पास जाकर जानकारी दी साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के प्रतिनिधी प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमट का इंडीया पोस्ट पेमेन्ट बैंक का खाता खोलकर पेमेन्ट बैंक का श्री गणेश किया। इसके साथ नगर के व्यापारी आनंद प्रजापत, निलेश सोनी, गोपाल सोनी, मितेश जैन का खाता खोलकर मोबाईल के माध्यम से खाते से लेन-देन कैसे करे उस बारे में जानकारी दी व समस्त व्यापारियों को मोबाइल में प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड कर राशि ट्रांसफर करने की समझाईश भी दी गई। इस पर सभी ने पोस्ट मास्टर सुनील शिन्दे को नगर में इंडीया पेमेन्ट पोस्ट बैक खोलने पर शुभकामनाएं दीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.