बाइक-बोलेरो की टक्कर बाइक सवार में एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ सोनभद्र (यूपी), NIT:

बाइक-बोलेरो की टक्कर बाइक सवार में एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल | New India Times

करमा थाना क्षेत्र के जनसेवा इन्टर कालेज फुलवारी के सामने मोटरसाइकिल से जा रहे सुरेन्द्र विश्वर्कमा पुत्र बचाऊ 40 वर्ष निवासी सलैया थाना रावर्टसगंज जो LIC एजेंट भी थे उनके साथ रामप्रताप पुत्र रामकरन पटेल 45 वर्ष, प्रभावित पत्नी रामप्रताप 40 वर्ष निवासी बराक थाना शाहगंज सोनभद्र को लेकर बैडाड़ किसी रिश्तेदार के यहां मंगनी में जा रहे थे कि सामने से तेज गति से आ रही बोलोरो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें सुरेन्द्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डायल 100 पुलिस को फोन किया। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लेकर राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया जहाँ पर डॉक्टर ने सुरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया और रामप्रताप उनकी पत्नी प्रभावती को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस बोलोरो को पकड़ कर थाने ले आई और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रावर्टसगंज भेज दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.