फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ बहराइच (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक डाॅ गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध एवं अराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रवीन्द्र सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा दिनांक 01.02.19 को घटित 14 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार के आरोपी को कल दिनांक 04.02.19 को गिरफ्तार किया गया है।
ज्ञातव्य है कि थाना क्षेत्र अन्तर्गत छोटियागांव निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसी गांव के निवासी अशोक कुमार यादव उर्फ घुर्रे पुत्र तीरथराम (22 वर्ष) द्वारा गांव के पास ही बलात्कार किया था जिस पर पीड़िता की मां के तहरीर पर नवाबगंज थाना में अभियोग संख्या 36/2019 धारा 376/506 भादवि व 3,4 पाक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत की गई थी। इसी प्रकरण में कल दिनांक 04.02.19 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की उक्त अभियुक्त गंगापुर गुलरिहा (नेपाल बार्डर) के पास मौजूद है तथा नेपाल भागने की फिराक में है। जिस पर कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज श्री विनोद यादव द्वारा हमराहियों की सहायता से दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
