अविनाश द्विवेदी/विजय भदौरिया, भिंड (मप्र), NIT:
भिंड में आज राष्ट्रीय यातायात सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन जागरूकता अभियान के तहत एक रैली निकाली गई जिसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया। यह रैली भिंड के इंद्रा चौक से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौराहा, परेड चौराहा होते हुए स्टेट बैंक पर समापन हुई। स्कूल के बच्चों के द्वारा नियम पर चलें व यातायात नियमों को न तोड़ें जैसी संदेशों के साथ लोगों को जागरूक किया गया। इस रैली में सिटी सेंट्रल स्कूल के बच्चों ने और अहम रूप यातयात प्रभारी नीरज शर्मा, आदित्य मिश्रा मौजूद रहे।
