शिल्पा शुक्ला/संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT:

4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर से बचाव व रोकथाम की जानकारी देते हुए गोग्सस की अध्यक्षा डॉ कुसुमलता ने बताया कि सही जानकारी हो तथा उसे अमल में लाया जाए तो कैंसर से रोकथाम काफी हद तक संभव है। सभी महिलाओं को गर्भाशय के मुख के कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण एवं नियमित पेप्स टेस्ट कराने की सलाह दी गई। यह टेस्ट कोटेश्वर हॉस्पिटल एवं जनक हॉस्पिटल में प्रत्येक शनिवार को निःशुल्क किया जाएगा।
स्तन कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पता लगाने हेतु संस्था की ओर निःशुल्क मम्मोग्रफी टेस्ट डबरा, मुरैना एवं ग्वालियर में किए जाएंगे। सचिव डाॅ वीरा लोहिया ने बताया कि सभी महिलाएं जागरूक हों तो कैंसर रोगियों की संख्या में कमी आ सकती है। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि निःशुल्क टेस्ट का लाभ उठाएं व स्वयं को कैंसर से बचाएं।
