सामूहिक प्रयासों से ही हादसों पर लग सकती है रोक, नियमों का पालन करने के लिए करें जागरूक: परवेज तड़वी | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुलिया/नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:

सामूहिक प्रयासों से ही हादसों पर लग सकती है रोक, नियमों का पालन करने के लिए करें जागरूक: परवेज तड़वी | New India Times

कलेक्ट्रेट पर आयोजित कार्यक्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी परवेज तड़वी ने कहा कि जीवन अनमोल हैं, इसे सुरक्षित रखना स्वंय, परिवार, प्रदेश एवं देश के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जाना संभव है। हेल्मेट लगाकर बाइक चलाने, लाइसेंस बनाने, यातायात नियमों का पालन करना आदत बना लें, जिससे की सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। सामान्य आम आदमी तक पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा जनजागरण लोगों को सुरक्षित भविष्य के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

सामूहिक प्रयासों से ही हादसों पर लग सकती है रोक, नियमों का पालन करने के लिए करें जागरूक: परवेज तड़वी | New India Times

एसपी विश्वास पांढरे ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान ही नहीं हर समय यातायात नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक किया जाए। देश में हर साल सड़क दुर्घटनाओ में हर साल एक लाख 48 हजार लोगों की दर्दनाक मौत हो जाती है जिसका प्रतिदिन औसत चार से पांच लोगों की मौत है. सुरक्षा के लिए सभी को सावधानी बरतकर सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करनी चाहिए। हैलमेट व सीटबैल्ट का प्रयोग जरूर करना चाहिए ताकि गंभीर चोट लगने से बचाव और जिंदगी सुरक्षित रखने का प्रयास हो सकें स्पीड ब्रेकर के मापदंडों सड़क मार्ग निर्माण आदि कारणो से भी सड़क दुर्घटना घटीत होती इन सभी के बारे में संशोधन जन जागरण करने की आवश्यकता बताई हैं।

सामूहिक प्रयासों से ही हादसों पर लग सकती है रोक, नियमों का पालन करने के लिए करें जागरूक: परवेज तड़वी | New India Times

परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि आरटीओ परवेज तड़वी पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे, उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जयदीप पवार, मनीषा सपकाल, सचिन हिरे, डॉक्टर संगले थे। समारोह में कवि कुलकर्णी ने सड़क सुरक्षा पर जीवन है अनमोल करे यातायात नियमों का पालन पर कविता प्रस्तुत कर दादा बटोरी उद्‌घाटन के बाद वाहनों पर रिफ्लेक्टर चारों तहसील में पथ नाट्य संचलन कर ड्राइविंग स्कूल, पीयूसी सेंटर चालकों ने उनके स्तर पर जन जागरण करने पर परिवहन अधिकारी परवेज तड़वी ने निर्देशित किया है।

By nit