अविनाश द्विवेदी/विजय भदौरिया, भिंड (मप्र), NIT:

भिंड में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद को लेकर भूपेंद्र लहपीटा को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में भूपेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सुबह के समय पैसे को लेकर भूपेंद्र व मुकीम खान में विवाद हुआ जिसके चलते मुकीम खान ने बाद में आकर गोली मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार भूपेंद्र लोहपीटा से मुकीम खान ने पैसा उधार ले गया था। आज सुबह मुकीम खान लोहपीटा के घर के बाहर निकला तो पैसे को लेकर हाथापाई हुई इसके बाद मुकीम खान व अतीक खान दोनों लोग बाइक पर सवार होकर आए और भूपेंद्र को गोली मार दी। उपेंद्र के पैर में गोली लगने से भूपेंद्र घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया वहीं पर लोगों ने मुकीम खान को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
