मोहम्मद दानिश उर्फ डीके बने मुलायम सिंह यूथ सभा के राष्ट्रीय सचिव | New India Times

जावेद अंसारी, मुबारकपुर/आजमगढ़ (यूपी), NIT:

मोहम्मद दानिश उर्फ डीके बने मुलायम सिंह यूथ सभा के राष्ट्रीय सचिव | New India Times

मुबारकपुर निवासी बुनकर युवा नेता व मुलायम सिंह यूथ बिर्गेड के प्रदेश सचिव मोहम्मद दानिश उर्फ डीके को सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर मुलायम सिंह यूथ सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे ने मो. दानिश उर्फ डीके को मुलायम सिंह यूथ सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। इस खबर से मुबारकपुर क्षेत्र में सपाई में खुशी की लहर दौड़ गयी है और लोगों में एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई का सिलसिला जारी है।

ज्ञात हो कि मुबारकपुर बुनकर निवासी मो. दानिश उर्फ डीके युवा अवस्था से ही सपा की नीति को देश प्रदेश तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। वह कोलकाता रह कर सपा को मजबूती देने का कार्य कर रहे हैं। उनकी मेहनत को देखते हुए सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद राजसभा बंगलाल निवासी किरमानंदा को आदेश देकर मो. दानिश उर्फ डीके को मुलायम सिंह यूथ सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत हुए जिसकी खबर व मनोनयन पत्र मिलते ही दानिश उर्फ डीके को बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है।

ज्ञात हो कि मो. दानिश उर्फ डीके एक मात्र ऐसे नेता हैं जो राष्ट्रीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर विराजमान हुए हैं।

मो दानिश उर्फ डीके को राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यूथ सभा का मनोनीत होने पर बधाई देने वालों में यूपी सरकार के पूर्व मंत्री पार्टी प्रवक्ता मो. अब्बास, सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक मो अरशद खां, पूर्व मंत्री मौलाना आबिद रज़ा खां, पूर्व मंत्री याकूब जकी, पूर्व काबीना मंत्री कमाल अख्तर, सपा के प्रदेश कार्यालय सचिव पूर्व मंत्री मुनीर खान, सपा विधायक नफीस अहमद, सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव सहित कोलकाता के मेयर राज्यमंत्री टीएमसी नेता फरहद हकीम, फ़िल्म अभिनेता बंगाल व विधायक चिरंजीव चक्रवर्ती, विधायक टोप्सिया तंवर कमल शाह, मुबारकपुर सपा नेता अमिलों के महाप्रधान मो ज़ियाउल्लाह अन्सारी, समाजसेवी हाजी महमूद नोमानी नोमानी दवा खाना, नौशाद गुडु, अब्दुल्लाह अनीस अहमद, अब्दुर रहमान कटरा, महाप्रधान सपा नेता वीरेंद्र यादव, सपा के जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा बेग हकीम आदि लोगों ने मो दानिश उर्फ डीके को राष्ट्रीय सचिव होने पर बधाई दी है।

वहीं सपा के यूथ सभा के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर मुबारकपुर जनसंदेश टाइम्स समाचार पत्र के युवा पत्रकार जावेद हसन अन्सारी से विशेष चर्चा में मो दानिश उर्फ डीके ने कहा कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव जी व मुलायम सिंह यूथ सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे ने जिस उम्मीद के साथ हमें इतना महत्वपूर्ण पद दिए हैं, पार्टी की नीति को जनजन तक पहुंचाने का कार्य करूँगा, पार्टी की नीति को मजबूत करने के लिए पूरे भारत का दौरा कर मज़बूत करूँगा चाहे बंगाल हो यूपी हो या दिल्ली बिहार हो हर प्रदेश में सपा की नीति को पहुंचाने का कार्य करूँगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.