पत्रकारों पर हमला करने वाले पुलिस कर्मियों को तुरंत निलंबित करने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मकसूद अली, ब्यूरो चीफ यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

पत्रकारों पर हमला करने वाले पुलिस कर्मियों को तुरंत निलंबित करने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

झी 24 तास न्युज चैनल के जिला प्रतिनिधी श्रीकांत राऊत और उनके सहयोगी कैमरामैन नितीन राऊत सोमवार 24 जनवरी की दोपहर वणी पुलिस थाना के बोर्ड का शूटिंग कर रहे थे तभी वणी पुलिस थाने के कर्मचारी रत्नपाल मोहाडे और अजय शेंडे ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की।

पत्रकारों पर हमला करने वाले पुलिस कर्मियों को तुरंत निलंबित करने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

घटना के समय रत्नपाल मोहाडे ने कैमरामैन नितीन राऊत को घसीटते हुए पुलिस थाने में लाकर एक कमरे में बंद किया। पुलीस कर्मचारी अजय शेंडे को सूचना देने के बाद शेंडे ने श्रीकांत राऊत का मोबाइल छीनकर उसे भी कमरे में बंद कर दिया। वे इतने पर ही नहीं रूके बल्कि उन्होंने इनके साथ मारपीट भी की। इन दोनों से छुटकारा पाकर वे पुलिस निरीक्षक के कार्यालय में पहुचे और इस संबध में एसडीपीओ विजय लागरे से मिलकर शिकायत की गई। यह पूरा मामला सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया है। इसकी जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग का ज्ञापन जिलाधिकारी को विभिन्न संगठनों द्वारा सौंपा गया।

इस मौके पर माधुरीताई अराठे, चंद्रशेखर चौधरी, जावेद अन्सारी, अनिल गायकवाड, विपीन चौधरी, विनोद घुखेडकर, जावेद अन्सारी, रुपेश उत्तरवार, बबली भाई, चेतन देशमुख, प्रवीण देशमुख, मकसूद अली, सतीश बनगीनवार, कृष्णा पुसनाके, बाळू काले, कौस्थुभ शिर्के, आशिष काळे, समीर शेख, मो असीम अली, राजिक पटेल, ललित जैन, महेश ताजने, गोकुळ डोळे, जुल्फेकार अहेमद, वसीम पटेल, मुजफ्फर पटेल, मिर्झा वसीम बेग, नइम पहेलवान, तौकिफ शाह, सुकाम वंजारी, संजय भोयर समेत कई सामाजिक संघटन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.