झाबुआ शहर में दिनदहाड़े बैंक कर्मचारी से लाखों की लूट | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ शहर में दिनदहाड़े बैंक कर्मचारी से लाखों की लूट | New India Times

झाबुआ नगर में दिन दहाड़े बैंक कर्मचारी से लाखों रुपये कैश व मोबाइल व मोटर साइकिल छीन कर लुटेरे फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार झाबुआ शहर के बीचो बीच एलआईसी कॉलोनी में बंधन बैंक कर्मचारी संदीप मेवाड़ा को दो लुटेरों ने रोक कर लाखों की लूट की और फरार हो गए। झाबुआ निजी बंधन बैंक के द्वारा महिलाओं के समूह बनवा कर जरूरत मंदों को उनकी जरूरत के अनुसार लोन देने वाली निजी बंधन बैंक के कर्मचारी के साथ हाथा पाई कर दो लाख से भी अधिक रुपये, मोबाइल व मोटर साइकल लूट कर लुटेरे फरार हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.