सीएसपी मनोज रत्नाकर की पत्नी जया रत्नाकर पर आर्मी मेजर से धोखाधड़ी कर दूसरी शादी कर लाखों रुपये ठगने का आरोप, पुलिस थाने में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज | New India Times

संदीप शुक्ला, इंदौर (मप्र), NIT:

सीएसपी मनोज रत्नाकर की पत्नी जया रत्नाकर पर आर्मी मेजर से धोखाधड़ी कर दूसरी शादी कर लाखों रुपये ठगने का आरोप, पुलिस थाने में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज | New India Timesसीएसपी मनोज रत्नाकर की पत्नी जया रत्नाकर जो की खुद एक बड़ी अधिकारी द्वारा आर्मी के एक मेजर से धोखाधड़ी कर दूसरी शादी कर लाखों रुपये ठगने के मामले में पुलिस थाने में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।

भय्यूजी महाराज आत्महत्या मामले में गलत जांच के आरोपी सीएसपी मनोज रत्नाकर की पत्नी जया रत्नाकर के खिलाफ इंदौर पुलिस ने मेजर अंकुर सिंह को धोखा दे स्वयं को अविवाहित युवती बता कर मनीषा शर्मा के नाम से दूसरी शादी करने तथा लाखों रुपये ठगने के आरोप में धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।आरोपी जया रत्नाकर इंदौर बाल विकास परियोजना में क्लास वन अधिकारी है।

एक पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के पुरुषों पर आरोप लगना कोई नई बात नहीं है लेकिन महिला द्वारा इंदौर में यह कारनामा शासकीय विभाग में क्लास वन रेंक अधिकारी जया रत्नाकर ने कर दिखाया है। जया रत्नाकर जो कि न सिर्फ विवाहित थी बल्की दो जवान बेटियों की माँ भी थी ने स्वयं को अविवाहित युवती मनीषा शर्मा बता आर्मी के एक मेजर अंकुर सिंह को झांसा देकर उससे शादी कर उससे मकान तथा लाखों रुपये हड़प लिए। यह महिला भय्यूजी महाराज मामले में गलत जांच करने के आरोपी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सीएसपी मनोज रत्नाकर की पत्नी है। हैरतअंगेज तत्थ यह है कि दोनों बेटियां भी इसमें शामिल थी तथा सीएसपी साहब भी अंकुर सिंह से मिलते रहते थे। इंदौर के अन्न पूर्णा थाने द्वारा मेजर अंकुर की शिकायत पर धोखाधड़ी, फर्जी कागजात बनाने व रुपया ऐंठने सहित लगभग 10 धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article