बस में सफर कर रही महिला का सिर हुआ धड़ से अलग, उल्टी होने पर खिड़की से बाहर निकला सिर इलेक्ट्रिक पोल से टकराया | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ पन्ना (मप्र), NIT:

बस में सफर कर रही महिला का सिर हुआ धड़ से अलग, उल्टी होने पर खिड़की से बाहर निकला सिर इलेक्ट्रिक पोल से टकराया | New India Times

बस में सफर कर रही एक महिला को खिड़की से बाहर सिर निकालना मंहगा पड़ गया। उल्टी होने पर महिला ने अपना सिर बाहर निकाला जो इलेक्ट्रिक खंभे से टकरा गया जिससे सिर धड़ से अलग हो गया और महिला की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार दमाद के साथ सीधी सतना से बस में सवार होकर एक बुजुर्ग महिला छतरपुर जा रही थी कि इसी दौरान बस में महिला को उल्टी होने लगी। उल्टी के कारण महिला पन्ना में डायमंड चौक में बस से अपनी गर्दन बाहर निकाली जो एक इलेक्ट्रिक पोल से टकरा गई। पोल से टकराने की वजह से महिला की गर्दन धड़ से अलग हो गई। इस घटना से बस में कोहराम मच गया। मृतिका की पहचान आशा रानी के तौर पर हुई है जो बक्सवाहा छतरपुर की रहने वाली बताई जाती है जो अपने दामाद के साथ सीधी से छतरपुर के लिए बस क्रमांक एमपी 19 पी 1856 अम्बे ट्रेवल्स में सवार हुई थी। बताया जाता है कि यह घटना बस द्वारा दूसरे वाहन को ओवरटेक करने से हुआ है। पुलिस द्वारा घटना की मौके पर जांच कर महिला की कटी गर्दन और धड़ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.