विधान सभा चुनाव के दौरान जैतपुर विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी को जिताने का शहडोल कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव का वाट्सऐप चैट वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप | New India Times

अबरार अहमद खान, शहडोल/भोपाल (मप्र), NIT:

विधान सभा चुनाव के दौरान जैतपुर विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी को जिताने का शहडोल कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव का वाट्सऐप चैट वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप | New India Times

शहडोल कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव और उनकी मातहत डिप्टी कलेक्टर पूजा श्रीवास्तव का विधानसभा चुनाव के दौरान जैतपुर विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी को जिताने का वाट्सऐप चैट वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान शहडोल कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव का डिप्टी कलेक्टर पूजा श्रीवास्तव के साथ का एक वाट्सऐप चैट वायरल हुआ है। वायरल हुए इस कथित वाट्स ऐप चैट में कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव ने जैतपुर विधानसभा में कांग्रेस का सफाया करने की बात डिप्टी कलेक्टर पूजा श्रीवास्तव को कही है।
इस कथित वाट्सऐप चैट में शहडोल कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव ने डिप्टी कलेक्टर पूजा श्रीवास्तव को जैतपुर में बीजेपी को जितवाने के ऐवज में एसडीएम की पोस्टिंग दिलाने की बात की है।
इस कथित वाट्सऐप के वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप सा मच गया है। वहीं कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव ने इस वाट्सऐप चैट को किसी की शरारत बताया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.