4 लाख रूपये कीमत की 42 ग्राम हैरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

4 लाख रूपये कीमत की 42 ग्राम हैरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे गस्त/चेकिंग अभियान के दौरान विगत दिवस करीब 07ः30 बजे शाम को कोतवाली चंदन चौकी द्वारा एसएसबी के साथ ज्वाइंट पेट्रोलिंग के दौरान पिलर सं0 149E, कुसुम बाबा मंदिर, भारत-नेपाल सीमा के पास से अभियुक्त गोरखनाथ पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम श्रीनगर थाना पलिया जनपद खीरी को 42 ग्राम हिरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4 लाख रूपये है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.