संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ पन्ना (मप्र), NIT:
जिले के पहाडीखेरा चौकी क्षेत्र में चहला नाला के समीप अज्ञात महिला की क्षत विक्षत लाश मिलने से सनसनी फैल गई क्योंकि कुछ माह पूर्व ही इसी जगह से तीन आदिवासियों की लूट व वन चौकीदार का अपहरण की वरदात को हथियार बंद डकैतो ने अंजाम दिया था जिसमें मुख्य सरगना सहित आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उसी जगह पर फिर से अज्ञात महिला की लाश मिलने से पुलिस की नींद उडी हुई है।
प्राप्त जनकारी के अनुसार रविवार दिनांक 13/1/2019 को सुबह 7 बजे चौकी प्रभारी आर डी द्विवेदी को सूचना प्राप्त हुई की एक महिला की लाश चहला नाला में क्षत विक्षत अवस्था में पडी है जिसे जंगली जानवर घसीटकर निवाला बना रहे हैं। चौकी प्रभारी द्वारा तुरंत थाना प्रभारी एपी सिंह बघेल को घटना के बारे में अवगत कराया। सूचना पाते ही थाना प्रभारी द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुये हमराही पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, एसडीओपी अजयगढ इसरार मंसुरी तुरंत घटना स्थळ पर पहुंचे। फारेंसिक टीम ने घटनास्थळ पर पहुंचकर बारिकी से मुआयना किया। घटनास्थळ देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि शव लगभग तीन से चार दिन पुराना है। घटना को दूसरी जगह अंजम देकर पहले शव को जलाया गया है फिर चहला नाला जंगल में सडक से कुछ दूरी पर फेंक दिया गया है जिससे जानवरों ने शव को क्षत विक्षत कर दिया है। शव से हाथ,पाव एवं गर्दन अलग अलग जगह पर पडे मिले है। शव के पास से चूड़ियां व लाल स्वेटर मिळा है जो कई टुकड़ों में तब्दील हो गया था। पुलिस द्वारा मर्ग कायमकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पन्ना भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस पूरे मामले की बारिकी से जांच कर रही है।
