अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले (महाराष्ट्र), NIT:
मनपा उपायुक्त रविंद्र जाधव को धुले एंटी करप्शन ब्यूरो ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सोमवार को साढे आठ बजे रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एंटी करप्शन ब्यूरो से प्राप्त जानकारी के अनुसार धूलिया नगर निगम शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय के उप शिक्षक के बकाया पांच महीने के वेतन की मान्यता प्राप्त करने नगर निगम के उपायुक्त रवींद्र जाधव ने नगर निगम के शिक्षा मंडल लिपिक आंनद जाधव के माध्यम से 15 हजार रुपये रिश्व्त की मांग की थी। शिकायत कर्ता की इच्छा रिश्वत देने की नहीं होने के कारण उसने एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की। एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस उप अधीक्षक सुनील कुराडे के नेतृत्व में पुलिस इंस्पेक्टर महेश भोरटेकर आदि ने गणपति मंदिर समीप स्थित उपायुक्त के आवास से उसे धर दबोचा।
