ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड़/यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

सामाजिक कार्य में हर कोई अपना अलग अलग किरदार अदा करता है लेकिन इस बीच कुछ ऐसे भी लोग हैं जो समाज में मौजूद लोगों को सहारा देकर उनकी जिंदगी को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसी मिसाल उमरखेड शहर में कर्तव्य ग्रुप की ओर से देखने को मिल रही है। उमरखेड शहर में कर्तव्य ग्रुप के कुछ सदस्य तहसील वह शहर में मौजूद पागल लोग जो दिमागी तौर पर कमजोर है उनकी देखरेख कर उन्हें मेंटल हॉस्पिटल ले जाकर उनके इलाज का काम अंजाम दे रहे हैं। यह कर्तव्य ग्रुप ऐसे मरीजों को ढूंढता है जो अपनी मानसिक परिस्थिति में सही तरीके से जिंदगी नहीं गुजार पाते और इन लोगों को अपना घर चलाना भी मुश्किल हो जाता है ऐसे लोगों को कर्तव्य ग्रुप के सदस्य सहारा देखकर उनका इलाज अस्पताल में करवाते हैं. इस कार्य से शहर के सभी राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने कर्तव्य ग्रुप के सदस्यों की सराहना की है इस ग्रुप के अध्यक्ष शेवनतराव गायकवाड ने प्रणापुंज समाचार पत्र से बात करते समय यह संदेश जनता को दिया कि वह उमरखेड शहर को पूरी तरह से मानसिक रूप से बीमार लोगों से मुक्त कराना चाहते हैं. और उनके इस कार्य में जो भी उनका साथ देना चाहता है वह उनसे संपर्क करें।
