प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर अवैध हथियार सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ पन्ना (मप्र), NIT:

प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर अवैध हथियार सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार | New India Times8 जनवरी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री विवेक सिह को सूचना दी गई कि दिनांक 13/09/2018 को स्पेशल सेल दिल्ली में अप. क्र. 111/18 कायम किया गया था। उक्त अपराध में आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार पकडे गये है उक्त आरोपी के तार पन्ना सहित अन्य शहरों से जुडे होना बताया गया। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री बी के एस परिहार के मार्गदर्शन में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम एवं पन्ना पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये संदेही से पूँछताछ की गई पूँछताछ पर संदेही द्वारा अपना नाम हमीद पिता जमील खान उम्र 58 वर्ष निवासी आगरा मोहल्ला को होना बताया पूछताछ पर बताया कि मैं खरगौन तरफ से देशी पिस्टल मंगवाकर बेचता हूँ। सरकोहा जंगल के नाला में मै फर्जी रूप से हीरा खदान लगाया हूँ वहीं पर पिस्टल छिपाकर रखा हूँ। आरोपी द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर सर्च करने पर संयुक्त पुलिस टीम को नाला के किनारे झाडी के बीच से एक काले रंग का थैला दिखा जिसे खोलकर देखा तो उक्त थैले में 5 नग देशी पिस्टल मिले। उक्त अवैध 5 नग देसी पिस्टल को पुलिस द्वारा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली पन्ना में अप. क्र. 21/19 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का मुकदमा कायम कर विवेचना में लिया गया है। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आरोपी के अन्य ठिकानों पर भी छापामार कार्यवाही की गई। आरोपी उक्त हथियारों को प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर से खरीदता एवं बेचता था। पूछताछ पर आरोपी द्वारा उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश के अवैध हथियार तस्करों के बताये ठिकानों पर पुलिस टीम भेजकर कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुजूर के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम एवं कोतवाली पन्ना से उपनिरीक्षक सुशील शुक्ला, उनि एम एल यादव, उनि एम डी शाहिद, प्र.आर. रामकृष्ण पाण्डेय, आऱ. वृषकेतु, आऱ. सरवेन्द्र, आऱ. बीरेन्द्र व थाना अजयगढ से उनि डी.एस. परमार, सउनि एस डी. सिंह आर. आइमात, खेमचन्द्र, लक्ष्मी शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.